भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने विराट कोहली (Virat Kohli), सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) में से अपने पसंदीदा खिलाड़ी का चुनाव किया है। यहां उन्होंने इन तीन महान खिलाड़ियों में महेंद्र सिंह धोनी को अपनी पसंद कहा और उन्हें नंबर-1 के तौर पर चुना।
दरअसल, इंग्लैंड की काउंटी टीम लंकाशायर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से वेंकटेश अय्यर का वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वो "This or That" खेलते नज़र आए। यहां उन्होंने दो खिलाड़ियों में से एक को चुनते हुए आखिर में महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर में से धोनी को अपनी पहली पसंद के तौर पर चुना।
आपको बता दें कि इस दौरान उन्होंने विराट कोहली से भी ऊपर महेंद्र सिंह धोनी को ही रखा था। गौरतलब है कि वेंकटेश अय्यर धोनी के बहुत बड़े प्रशंसकों में से एक हैं। वो कई बार थाला के लिए अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने आईपीएल का एक किस्सा साझा करते हुए ये भी बताया था कि वो केकेआर के लिए सीएसके के खिलाफ खूब रन बना रहे थे, लेकिन इसी बीच धोनी ने अचानक विकेट के पीछे से ऐसी फील्डिंग बदली कि वो अगली बॉल पर ही अपना कैच दे बैठे।
or with Venky! @venkateshiyer is a big fan of your work, @PhilSalt1…
— Lancashire Cricket (@lancscricket) August 28, 2024
#RedRoseTogether pic.twitter.com/rEW9sCj7C9