भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का दोस्त की शादी में पत्नी साक्षी के साथ डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर धोनी फैंस पेज पर अपलोड किए गए वीडियो में धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ 'जय मम्मी दी' के गाने 'मम्मी नू पसंद' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
साक्षी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शादी के कुछ फोटो पोस्ट किए हैं। धोनी और साक्षी की चार जुलाई 2010 को शादी हुई थी और दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है।
Here's a adorable video to brighten your day #MSDhoni #Dhoni #SakshiDhoni pic.twitter.com/IHhRYvocpm
— Dhoni Raina Team (@dhoniraina_team) February 16, 2021
39 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। धोनी के नेतृत्व में भारत ने 2007 आईसीसी टी20 विश्वकप, 2011 आईसीसी वनडे विश्वकप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उनकी कप्तानी में ही भारत पहली बार 2009 में टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचा था।