Vijay Hazare Trophy: Ruturaj Gaikwad smashes seven sixes in an over, enters record books.(photo:Twit (Image Source: IANS)
दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार को एक ओवर में रिकॉर्ड सात छक्के लगाए। यह लिस्ट ए क्रिकेट में पहली बार हुआ। जबकि उत्तर प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच में उन्होंने महाराष्ट्र के लिए नाबाद 220 रन बनाए।
मैच में महाराष्ट्र की कप्तानी कर रहे गायकवाड़ ने पारी के 49वें ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। यह ओवर उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के स्पिनर शिवा सिंह ने फेंका था। गायकवाड़ ने मैदान के चारों ओर छक्के लगाए।
उसी ओवर में शिवा की एक नो-बॉल पर भी गायकवाड़ ने लॉन्ग-ऑन पर एक और छक्का लगाया। इस छक्के साथ ही बल्लेबाज ने लिस्ट ए क्रिकेट में 153 गेंदों में अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया।