विजय शंकर ने भारतीय क्रिकेट को कहा अलविदा, IPL और घरेलू क्रिकेट से लिया संन्यास (Image Source: X)
भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर ने क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका देते हुए IPL और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। 36 वर्षीय खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने फैसले की जानकारी दी।
भारतीय क्रिकेटर विजय शंकर ने अचानक बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 36 साल के इस बल्लेबाज ऑलराउंडर ने IPL और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। विजय शंकर ने सोशल मीडिया पर एक लंबा इमोशनल नोट शेयर करते हुए अपने फैसले की जानकारी दी।
अपने रिटायरमेंट नोट में विजय शंकर ने लिखा कि क्रिकेट उनके जीवन का सबसे बड़ा हिस्सा रहा है। उन्होंने बताया कि 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था और अब 25 साल बाद वह इस सफर को यादगार यादों के साथ खत्म कर रहे हैं।