भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आज यानि 23 जुलाई, 2022 को 32 साल के हो गए हैं। दुनिया भर में मौजूद क्रिकेट फैंस और पूर्व खिलाड़ी इस शानदार स्पिनर को उनके खास दिन पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में चहल के लिए पाकिस्तान से भी एक बधाई संदेश आया है जिसे देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा।
कुछ समय पहले आप सब ने देखा था कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें एक बच्चा बार-बार कहता है ‘पीछे तो देखो पीछ' तो अब इसी बच्चे ने युजी चहल को बर्थडे विश किया है। इस बच्चे का नाम अहमद शाह है और वो रातों रात अपने इस वीडियो से वायरल हो गए थे। अब एक बार फिर अहमद शाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें वो चहल को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
अहमद शाह के इस वीडियो को चहल की आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अहमद शाह नाम का ये मासूम बच्चा एक बार फिर से अपनी मासूमियत से फैंस को अपना दीवाना बना रहा है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हैं।
Cutest birthday wish? pic.twitter.com/ZJcTbhKNpE
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) July 24, 2022