रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा सोमवार को वृंदावन में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान कोहली ने तुलसी की माला पहनी थी और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अक्षय तृतीया के कार्यक्रम में शामिल होते दिखे। विराट और अनुष्का को इस कार्यक्रम में देखकर फैंस भी काफी उत्साहित दिखे और सोशल मीडिया पर जल्द ही कई तस्वीरें और वीडिय़ो वायरल हो गए।
गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कुछ महीनों में कई बार प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम जा चुके हैं। कोहली इस समय IPL 2026 में आरसीबी के लिए खेल रहे हैं लेकिन इसके बावजूद वो व्यस्त शेड्यूल के बीच टाइम निकालकर इस उत्सव में शामिल होने पहुंचे। RCB का अगला मैच शुक्रवार, 24 अप्रैल को होना है और उससे पहले कोहली अपने ब्रेक का पूरा फायदा उठा रहे हैं।
वहीं, इससे पहले भी कोहली काफी चर्चा में थे। दरअसल, जर्मन इन्फ्लुएंसर LizLaz की पोस्ट पर उनके 'लाइक' को लेकर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। इस कथित बातचीत के स्क्रीनशॉट तेज़ी से वायरल हो गए, जिससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मीम्स की बाढ़ आ गई और इस पर खूब चर्चा हुई। कई यूज़र्स ने इसकी तुलना एक पिछले विवाद से भी की, जिसमें कोहली ने एक "गलती से हुए लाइक" के बारे में बात की थी और इसे एक एल्गोरिदम की गड़बड़ी बताया था।
Kohli Anushka visited premanand Maharaj ji https://t.co/zCbPrqyHhM pic.twitter.com/k0nqtCGHyK
— Prxtham.Edits18 (@Prxtham_Edits18) April 20, 2026