Virat Kohli Record: शुभमन गिल (Shubman Gill) की कैप्टेंसी वाली भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के टूर (India Tour of England) पर है जहां उन्हें मंगलवार, 14 जुलाई से मेजबान टीम के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज (ENG vs IND ODI Series) खेलनी है। गौरतलब है कि इस सीरीज में टीम इंडिया के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर महान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
टूटेगा MS Dhoni का रिकॉर्ड: विराट कोहली इंग्लैंड की धरती पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 150 रन बनाते हैं तो वो इंग्लैंड के खिलाफ ODI में अपने 1547 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़कर बतौर भारतीय इंग्लैंड के सामने सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। ध्यान दें कि फिलहाल विराट के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 38 मैचों में 1397 रन दर्ज हैं। वहीं दूसरी तरफ MS Dhoni ने 48 मैचों में 1546 रन बनाए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन (बतौर भारतीय)
- महेंद्र सिंह धोनी - 48 मैचों की 44 पारियों में 1546 रन
- युवराज सिंह - 37 मैचों की 36 पारियों में 1523 रन
- सचिन तेंदुलकर - 37 मैचों की 37 पारियों में 1455 रन
- विराट कोहली - 38 मैचों की 38 पारियों में 1397 रन
- सुरेश रैना - 37 मैचों की 32 पारियों में 1207 रन