LSG vs RCB, IPL 2026: विराट कोहली रचेंगे इतिहास, इकाना स्टेडियम में धमाल मचाकर बना सकते हैं दो महारि (Virat Kohli)
Virat Kohli Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 50वां मुकाबला गुरुवार, 07 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (LSG vs RCB) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में RCB के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) दो बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
टी20 में 14,000 रन: 37 साल के विराट कोहली टी20 फॉर्मेट में 13,922 रन पूरे कर चुके हैं। वो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 78 रनों की पारी खेलते हैं तो अपने 14 हजार रन पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन जाएंगे। वर्ल्ड क्रिकेट में भी सिर्फ पांच ही बल्लेबाज़ों ने 14,000 या उससे ज्यादा टी20 रन बनाए हैं। विराट इस खास लिस्ट का भी हिस्सा बनेंगे।
टी20 में सर्वाधिक रन
- क्रिस गेल - 463 मैचों में 14,562 रन
- कीरोन पोलार्ड - 735 मैचों में 14,482 रन
- एलेक्स हेल्स - 528 मैचों में 14,449 रन
- डेविड वॉर्नर - 439 मैचों में 14,284 रन
- जोस बटलर - 503 मैचों में 14,180 रन
- विराट कोहली - 423 मैचों में 13,922 रन