Virat Kohli Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 67वां मुकाबला शुक्रवार, 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (SRH vs RCB) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 37 साल के विराट बेहद ही गज़ब की फॉर्म में हैं और साल 2026 के IPL सीजन में अब तक 13 मैचों में 54.20 की औसत और 164.74 की स्ट्राइक रेट से 542 रन ठोक चुके हैं। यहां से वो आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 58 रनों की पारी खेलते हैं, तो IPL 2026 में अपने 600 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ लगातार चार IPL सीजन में 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले एकलौते बल्लेबाज़ बन जाएंगे।
गौरतलब है कि IPL के 19 साल के इतिहास में कोई भी खिलाड़ी ये कारनामा नहीं कर पाया है। फिलहाल ये महारिकॉर्ड संयुक्त रूप से क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, केएल राहुल और विराट कोहली के नाम दर्ज है, जिन्होंने लगातार तीन आईपीएल सीजन में 600 प्लस रन बनाए।