Virat Kohli Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच शुक्रवार, 24 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले RCB के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। उनके पास सिर्फ एक छक्का ठोककर क्रिस गेल (Chris Gayle) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की खास रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल होने का सुनहरा मौका है।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, 37 वर्षीय विराट बेंगलुरु के मैदान पर गुजरात टाइटंस के सामने अपनी इनिंग में एक छक्का लगा देते हैं तो वो आईपीएल करियर के 300 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले सिर्फ और सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
गौरतलब है कि फिलहाल विराट के नाम 273 आईपीएल मैचों की 265 पारियों में 299 छक्के दर्ज हैं, इस दौरान उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 8,908 रन बनाए हैं। IPL में सिर्फ क्रिस गेल और रोहित शर्मा ने ही 300 या उससे ज्यादा छक्के मारे हैं।