Virat Kohli Record: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) वेलिंगटन वनडे (NZ vs IND 2nd ODI) में कुछ खास नहीं कर पाए और 7 गेंदों पर महज़ 7 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि इसके बावजूद विराट कोहली ने न्यूजीलैंड की धरती पर इतिहास रचा है और रिकी पोटिंग (Ricky Ponting) का एक महारिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया है।
विराट ने रचा इतिहास: 38 वर्षीय विराट कोहली न्यूजीलैंड के सामने ODI में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने 38 मैचों की 38 पारी में 1978 रन बनाकर ये कारनामा किया है। उनसे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड रिकी पोटिंग के नाम दर्ज था। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 मैच की 50 पारी में 1971 रन बनाए। याद दिला दें कि विराट ने पिछले मुकाबले में ही उनकी बराबरी कर ली थी। आज उन्होंने ये रिकॉर्ड पूरी तरह अपना बना लिया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन
- विराट कोहली – 38 मैच की 38 पारी में 1978 रन
- रिकी पोंटिंग – 51 मैच की 50 पारी में 1971 रन
- सचिन तेंदुलकर – 42 मैच की 41 पारी में 1750 रन
- कुमार संगकारा – 47 मैच की 45 पारी में 1568 रन
- सनथ जयसूर्या – 47 मैच की 45 पारी में 1519 रन