विराट कोहली ने IPL 2026 में 600 रन पूरे करते ही बनाया या महारिकॉर्ड, ये खास उपलब्धि हासिल करने वाले (Image Source: Google)
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने हैं। इस बड़े मुकाबले में विराट कोहली ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली।
कोहली ने टीम के तेज शुरुआत दिलाते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 25 गेंदों में 43 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इसी पारी के दम पर उन्होंने IPL 2026 में अपने 600 रन पूरे किए और इतिहास रच दिया।
विराट कोहली अब IPL इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने लगातार चार सीजन में 600 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले क्रिस गेल और केएल राहुल लगातार तीन सीजन तक ऐसा कर चुके थे, लेकिन कोहली ने अब उन दोनों को पीछे छोड़ दिया है।