Virat Kohli IPL 9000 Runs: आईपीएल में भारतीय क्रिकेट के स्टार विराट कोहली ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो अभी तक कोई भी खिलाड़ी छू नहीं पाया है। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली की इस उपलब्धि ने उन्हें बाकी सभी बल्लेबाजों से काफी आगे खड़ा कर दिया है।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सोमवार (27 अप्रैल) को खेले गए इस मैच में कोहली ने 11 रन बनाते ही आईपीएल में 9000 रन पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि अपने 275वें मैच में हासिल की।
कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने 9000 रन का आंकड़ा पार कर बाकी खिलाड़ियों से एक बड़ा अंतर बना लिया है। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली के बाद रोहित शर्मा, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर और केएल राहुल का नाम शामिल हैं, लेकिन कोई भी अभी तक 8000 रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया है।