आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के स्टार विराट कोहली ने एक चौका लगाते ही बड़ा इतिहास रच दिया। कोहली आईपीएल में ये खास माइलस्टोन हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं और इस मामले में उन्होंने बाकी सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में विराट कोहली ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। पारी की शुरुआत करने उतरे कोहली ने जैसे ही अपना पहला चौका लगाया, वह आईपीएल इतिहास में 800 चौके पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
Making boundary-hitting look like an art form
— IndianPremierLeague (IPL) April 24, 2026
Virat Kohli becomes the first player in #TATAIPL history to hit fours
Updates https://t.co/5ZJjfv5Nr6#KhelBindaas | #RCBvGT | imVkohli | RCBTweets pic.twitter.com/KYLw9rXcyo
कोहली ने यह खास मुकाम पारी के दूसरे ओवर में हासिल किया, जब उन्होंने कगिसो रबाडा की गेंद पर शानदार चौका जड़ा। इसी के साथ उन्होंने अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड जोड़ लिया और लीग के इतिहास में नई मिसाल कायम कर दी। आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली टॉप पर हैं। उनके बाद शिखर धवन, डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम आता है, लेकिन अभी कोई भी 800 चौकों के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है।