Virat Kohli ने IPL Final में 75 रन ठोककर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड,ऐसा करने दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बने (Image Source: X.com/Twitter)
RCB vs GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli IPL 2026 Final) ने रविवार (31 मई) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के फाइलल में विजयी पारी खेलकर गजब वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए कोहली ने 42 गेंदों में नाबाद 75 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के जड़े।
कोहली का सबसे तेज पचास
कोहली ने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो उनके आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने साल 2018 में राजस्थान रॉयल्स औऱ दिल्ल कैपिटल्स के खिलाफ के लिए 26 गेंदों में अर्धशतक जड़े थे।