टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों की शादी हो चुकी है और दोनों ही अपनी पत्नियों के साथ खुशनुमा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का नाम विराट कोहली के साथ जुड़ चुका है।
विराट कोहली को 2013 में रितिका सजदेह के साथ मूवी डेट पर जाते हुए देखा गया था। उस वक्त रितिका इतनी ज्यादा पॉपुलर नहीं थीं। यह वाक्या भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे के बाद हुआ था जब विराट कोहली को एक अनजान लड़की के साथ स्पॉट किया गया। एशियन एज के अनुसार वह लड़की कोई और नहीं बल्कि रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह थी।
उस वक्त विराट कोहली और रितिका सजदेह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं। फोटोग्राफर्स द्वारा फोटो लिए जाने पर विराट कोहली पर तो कोई फर्क नहीं पड़ा लेकिन रितिका सजदेह लगातार अपना चेहरा ढकने की कोशिश कर रही थीं। हाथों के साथ ही अखबार से रितिका को अपना चेहरा छिपाते हुए देखा गया था।
