Virat Kohli Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 57वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने 19.1 ओवर में 193 रन बनाकर कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को 6 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) ने 60 गेंदों पर 11 चौके और 3 छक्के ठोककर नाबाद 105 रनों की शतकीय पारी खेली। इसी के साथ अब उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी: विराट कोहली को अपनी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। ये IPL में उनका 21वां 'प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड' है, जिसे हासिल करके उन्होंने हिटमैन के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वो बतौर भारतीय संयुक्त रूप से IPL में सर्वाधिक बार ये अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
IPL में सर्वाधिक POTM जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी
- विराट कोहली - 21
- रोहित शर्मा - 21
- महेंद्र सिंह धोनी - 18
- रविंद्र जडेजा - 17
- केएल राहुल - 17