IND vs ENG: Virat Kohli लॉर्ड्स में बना सकते हैं World Record, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने की दहलीज (Image Source: AFP)
India vs England 3rd ODI: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के पास रविवार (19 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले तीसरे औऱ निर्णायक वनडे में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा।
15000 वनडे इंटरनेशनल
कोहली ने अभी तक खेले गए 313 वनडे मैचों की 301 पारियों में 58.53 की औसत से 14867 रन बनाए हैं। अगर कोहली इस मुकाबले में 133 रन बना लेते हैं वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 15000 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। यह मुकाम हासिल करने वाले इकलौते क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (18426) ही हैं।