दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली RK पुरम के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में क्रिकेट अकैडमी लॉन्च करने पहुंचे। हालांकि, इस दौरान उन्हें छात्रों के सामने झुकना पड़ा। वेस्ट दिल्ली पब्लिक एकेडमी के लॉन्च के मौके पर कोहली ने छात्रों की भारी भीड़ के सामने भाषण दिया लेकिन बच्चों ने शुरू में कोहली को बोलने नहीं दिया।
कोहली ने छात्रों का पारंपरिक 'गुड मॉर्निंग' कहकर अभिवादन किया और अपने स्वागत के लिए उनका धन्यवाद किया। उनके बैठने के बाद भी छात्र लगातार 'RCB, RCB' के नारे लगाते रहे। जब छात्रों का शोर-शराबा शांत नहीं हुआ, तो कोहली ने अपना भाषण रोक दिया और उनसे उन्हें बोलने देने का अनुरोध किया। वायरल वीडियेो में कोहली कहते हैं, "बोलने दो यार, प्लीज़।"
बता दें कि मंगलवार को DPS (दिल्ली पब्लिक स्कूल) RK पुरम में एक क्रिकेट एकेडमी के उद्घाटन समारोह में विराट कोहली ने छात्रों को सलाह दी कि वो खुद के प्रति जागरूक रहें और अपनी महत्वाकांक्षाओं के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें। विराट ने कहा, "अपने सपनों के प्रति ईमानदार रहो कि तुम क्या करना चाहते हो और उस सपने को पूरी लगन के साथ पूरा करो। केवल तुम्हें ही पता होगा कि तुम 100% ईमानदार हो या नहीं।"
KOHLI pic.twitter.com/HpRCb7lDLn
— h (@kohlimax1833) April 28, 2026