रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर सिर्फ अपनी बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि अपने मजेदार और जोशीले अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच रायपुर में खेले गए मुकाबले में भी ऐसा ही एक मजेदार पल देखने को मिला, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना KKR की बल्लेबाजी के दौरान हुई। उस समय कैमरून ग्रीन (Cameron Green) बल्लेबाजी कर रहे थे और अपनी लय पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। तभी विराट कोहली अपने पुराने मजाकिया अंदाज में नजर आए। गेंदबाज के रनअप लेने से पहले विराट बैटिंग एंड के पास पहुंचे और मजाक-मस्ती करते हुए ग्रीन को हल्के से कोहनी मार दी।
ये पूरा मामला सिर्फ मजाक और हल्के-फुल्के माहौल का हिस्सा लग रहा था। विराट शायद ग्रीन का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन दोनों खिलाड़ियों के बीच किसी तरह का तनाव देखने को नहीं मिला। कैमरे में ये पल कैद हो गया और फिर क्या था, सोशल मीडिया पर फैंस ने इस वीडियो को जमकर शेयर करना शुरू कर दिया। हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि विराट द्वारा मारा गया ये धक्का उनकी मस्ती का हिस्सा था। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Virat kohli fun banter with Cameron green seen jokingly pushing green
— (@McgMadMan) May 14, 2026
the bond between RCB players are unrbeakble pic.twitter.com/zz53OmMl3Y