Virat Kohli Likely To Ruled Out of IND Vs AFG ODI Series: भारतीय टीम अफगानिस्तान के साथ शनिवार, 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND Vs AFG ODI) खेलने वाली है जिसके शुरू होने से पहले मेजबान भारत को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार माना जा रहा है कि विराट चोटिल (हैमस्ट्रिंग) होने के कारण इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि विराट हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं, जिस वज़ह से वो अब अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे। विराट आखिरी बार IPL19 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के साथ खेले थे। इस मुकाबले में उन्होंने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन ठोके थे और लंबे समय तक बैटिंग करके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत दिलाई थी। ऐसे में हो सकता है कि उन्हें इसी मुकाबले में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई हो।
बताते चलें कि अब तक BCCI की तरफ से विराट कोहली की चोट या उनके भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर होने पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। अगर विराट सच में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होते तो ये टीम इंडिया के लिए सही मायने में काफी बड़ा झटका होगा। याद दिला दें कि वो IPL 2026 में बेहद ही शानदार फॉर्म में दिखे थे और उन्होंने 16 मैचों में बेंगलुरु के लिए 56.25 की धमाकेदार औसत से 675 रन बनाए थे। वो टूर्नामेंट के चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे थे।