Advertisement
Advertisement
Advertisement

जय शाह को विश करना विराट पर पड़ा भारी, फैंस ने किया बुरी तरह ट्रोल

बीसीसीआई के सचिव जय शाह 22 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उन्हें कई बड़ी हस्तियों ने विश किया जिनमें विराट कोहली का नाम भी शामिल था।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav September 22, 2022 • 17:18 PM
Cricket Image for जय शाह को विश करना विराट पर पड़ा भारी, फैंस ने किया बुरी तरह ट्रोल
Cricket Image for जय शाह को विश करना विराट पर पड़ा भारी, फैंस ने किया बुरी तरह ट्रोल (Image Source: Google)
Advertisement

22 सितंबर 2022 को बीसीसीआई के सचिव जय शाह अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस खास दिन पर उन्हें देश विदेश से दुनियाभर की बड़ी हस्तियों ने विश किया। इस कड़ी में स्टार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का नाम भी शामिल है। विराट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई दी। हालांकि, उन्हें ये विश करना महंगा भी पड़ गया।

सब जानते हैं कि विराट कोहली सोशल मीडिया पर कितनी ज्यादा फैनबेस हासिल कर चुके हैं। हालांकि, कई बार इतनी ज्यादा फैनबेस होने का नुकसान भी होता है और आपको ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। विराट ने जब जय शाह को उनके जन्मदिन पर विश किया तो इस दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ। कोहली ने जय शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं जय शाह।"

Trending


विराट का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ फैंस ने उनकी क्लास लगानी शुरू कर दी। फैंस को लगा कि भारतीय टीम में अपनी जगह बरकरार रखने के लिए कोहली ने जय शाह को मक्खन लगाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने पूर्व भारतीय कप्तान का मजाक उड़ाने के लिए कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के लोकप्रिय गीत 'ब्रेकअप' का भी इस्तेमाल किया है।

Also Read: Live Cricket Scorecard

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से कोहली को ट्रोल कर रहे हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement