टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के हेड वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) को जल्द ही एक और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टी20 टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभा सकते हैं। इतना ही नहीं, 2026 एशियन गेम्स (Asian Games 2026) में भी भारतीय टीम की कमान कोच के तौर पर उनके हाथों में रहने की संभावना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीवीएस लक्ष्मण जुलाई में होने वाले जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे। इसके बाद सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में भी वह भारतीय टीम के साथ नजर आ सकते हैं।
भारत का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम इस समय काफी व्यस्त है। ऐसे में बीसीसीआई एक बार फिर कोचिंग स्टाफ की जिम्मेदारियां अलग-अलग बांटने की योजना बना रहा है। एशियन गेम्स के दौरान टीम इंडिया की सीनियर टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और 5 पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसकी जिम्मेदारी मुख्य कोच गौतम गंभीर संभालेंगे। वहीं, जिम्बाब्वे दौरे और एशियन गेम्स में वीवीएस लक्ष्मण टीम के साथ रह सकते हैं।