Wanindu Hasaranga Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में श्रीलंका अपना पहला मुकाबला रविवार, 08 फरवरी को आयरलैंड (SL vs IRE) के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के दिग्गज ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) एक खास सेंचुरी पूरी कर सकते हैं और इसके अलावा कई सारे खास रिकॉर्ड भी बना सकते हैं।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि 28 वर्षीय वानिन्दु हसंरगा श्रीलंका के लिए अब तक 94 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 151 विकेट चटकाए और 806 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने अपने देश के लिए 4 टेस्ट और 69 वनडे मैच भी खेले हैं।
T20I में सौ मुकाबले: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वानिन्दु हसरंगा अगर 6 मुकाबले खेलते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 मैच पूरे कर लेंगे और इसी के साथ श्रीलंका के लिए ये कारनामा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। श्रीलंका के लिए अब तक सिर्फ दासुन शनाका (124 टी20 मैच) और कुसल मेंडिस (100 टी20 मैच) ने ही ये रिकॉर्ड बनाया है।