22 मार्च से आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू हो चुका है, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा अब तक स्क्वॉड से नहीं जुड़ पाए हैं, जिससे उनके इस सीजन में खेलने पर संशय बना हुआ है। हसरंगा को मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन चोट और एनओसी से जुड़ी दिक्कतों ने टीम की योजना पर असर डाला है।
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हसरंगा को हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी, जिसके चलते वह टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए थे। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अभी तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से एनओसी के लिए आवेदन भी नहीं किया है, जिससे उनकी उपलब्धता पर और सवाल खड़े हो गए हैं।
ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स को जल्द ही उनका रिप्लेसमेंट तलाशना पड़ सकता है। आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में कुछ विदेशी स्पिनर्स अनसोल्ड रहे थे और अब मिड-सीजन रिप्लेसमेंट के तौर पर लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ सकते हैं।