IND vs WI Tour: बीते शुक्रवार (23 जून) को बीसीसीआई ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगले महीन से शुरू होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। भारतीय चयनकर्ताओं ने कई बड़े कदम उठाकर बदलाव किये हैं। चेतेश्वर पुजारा और मोहम्मद शमी जैसे बड़े खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया गया है, वहीं ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों की टीम में एंट्री हुई है। इसी बीच अब भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वेस्टइंडीज के दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम पर अपना मत रख रहे हैं। अब वसीम जाफर ने भी इस लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है।
वसीम जाफर भारतीय चयनकर्ताओं के निर्णय से बहुत ज्यादा खुश नज़र नहीं आ रहे हैं, यही वजह है उन्होंने तीन बड़े सवाल करके चयनकर्ताओं के फैसले पर प्रश्न चिंह लगाया है। पूर्व खिलाड़ी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यह तीन कड़े सवाल करके जवाब मिलने की उम्मीद लगाई है।
Thoughts? #WIvIND pic.twitter.com/2YwaMuOwvN
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) June 24, 2023
वसीम जाफर का पहला सवाल यह है कि टीम में चार सलामी बल्लेबाज़ों को चुनने की क्या जरूरत थी? क्या मिडिल ऑर्डर के लिए सरफराज खान को नहीं चुना जा सकता था जिन्होंने बीते समय में डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। अपना दूसरा सवाल करते हुए पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि रणजी और इंडिया ए के लिए ईश्वरन और पंचाल ने शानदार प्रदर्शन किया है। वह लगातार टेस्ट टीम का दरवाजा खटखटा रहे हैं, लेकिन वह आईपीएल नहीं खेलते क्या इस कारण उन्हें मौका नहीं मिलेगा। वहीं वसीम जाफर ने यह भी पूछा कि ऋतुराज गायकवाड़ अचानक टेस्ट टीम कतार में कैसे आ गए।