Cricket Image for wasp stings on Ishan Kishan during IND vs ZIM 1st ODI India vs Zimbabwe (Ishan Kishan India vs Zimbabwe)
India vs Zimbabwe: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हो रहे पहले वनडे मुकाबले की शुरुआत से ठीक पहले एक मजेदार घटना घटी। मैच की शुरुआत से पहले दोनों देशों का राष्ट्रगान प्ले किया गया। लेकिन, जब भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन...' प्ले हो रहा था और सभी इंडियन खिलाड़ी राष्ट्रगान गुनगुना रहे थे तभी ईशान किशन के साथ फनी घटना घटी।
अचानक से राष्ट्रगान के बीच में उड़ता हुआ ततैया आया और ईशान किशन को ध्यान भंग कर दिया। ततैया ने ईशान किशन को बुरी तरह से डरा दिया था। जैसे ही ततैये ने ईशान किशन पर हमला किया वैसे उनका रिएक्शन देखने लायक था। ततैयै के हमले से ईशान किशन बुरी तरह से घबरा गए थे।
यह भी पढ़ें: क्या है ट्रोलिंग का कारण? ज्यादा ट्रोल होने के बाद इंसान कैसा महसूस करने लगता है?