Jahzara Claxton One Handed Flying Catch Video: हेली मैथ्यूज (Hayley Matthews) की कैप्टेंसी वाली वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम आयरलैंड के टूर पर है जहां बीते रविवार, 12 जुलाई को उन्होंने नॉर्दर्न आयरलैंड के ब्रेडी क्रिकेट क्लब में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले (IRE-W vs WI-W 2nd ODI) में आयरिश टीम पर 6 विकेट से जीत दर्ज की। गौरतलब है कि इसी बीच वेस्टइंडीज की 20 वर्षीय यंग ऑलराउंडर जाहजारा क्लैक्सटन (Jahzara Claxton) ने लिआ पॉल (Leah Paul) को पवेलियन भेजने के लिए एक हैरतअंगेज फ्लाइंग कैच पकड़ा जिसे देखकर फैंस भी दंग हैं।
दरअसल, जाहजारा क्लैक्सटन का ये करिश्मआई कैच आयरलैंड की इनिंग के 49वें ओवर में देखने को मिला जो कि वेस्टइंडीज के लिए स्पिन बॉलर करिश्मा रामह्रैक करने आईं थी। यहां उन्होंने अपना तीसरा गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया था जिस पर लिया पॉल ने बाउंड्री लगाने के इरादे से आगे बढ़कर शॉट खेला।
लिया के बैट से जैसे ही बॉल टकराई एक समय लगा था कि वो सर्कल के फील्डर के ऊपर से निकल जाएगी और उन्हें आसानी से चौका मिल जाएगा। हालांकि 20 वर्षीय जाहजारा क्लैक्सटन ने ऐसा कुछ होने नहीं दिया और कवर की तरफ दौड़ लगाकर सर्कल के अंदर से हवा में उड़ते हुए गेंद को लपका। ये एक बेहद ही हैरतअंगेज कैच था जिसे देखकर कमेंटेटर्स के भी हो उड़ गए और वो कैरेबियाई खिलाड़ी की जमकर तारीफ करते नज़र आए।