Salil Arora No Look Six Vs Jasprit Bumrah: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के 23 साल के तूफानी बल्लेबाज़ सलिल अरोड़ा (Salil Arora) ने बीते बुधवार, 29 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सामने महज़ 10 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के ठोककर नाबाद 30 रनों की विस्फोटक पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच छोटी उम्र के सलिल ने MI के दिग्गज बॉलर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को एक नो लुक सिक्स भी मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, सलिल अरोड़ा का ये नो लुक शॉट सनराइजर्स हैदराबाद की इनिंग के 18वें ओवर में देखने को मिला। यहां जसप्रीत बुमराह अपने कोटे का आखिरी ओवर डालने आए थे जिसकी पांचवीं गेंद पर SRH के 23 साल के बल्लेबाज़ सलिल ने उन्हें आड़े हाथ लिया और लॉन्ग ऑफ की तरफ स्वैग से छक्का लगाया।
खास बात तो ये थी कि उन्होंने बुमराह की गेंद पर छक्का मारने के बाद उसे बाउंड्री की तरफ जाते हुए भी नहीं देखा जो साबित करता है कि वो खुद पर कितना विश्वास रखते हैं। IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का पूरा वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।