Abhishek Sharma Vs Saim Ayub Video: भारतीय सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने शनिवार, 03 अक्टूबर को एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के फाइनल में पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और 28 गेंदों पर 3 चौके 7 छक्के लगाकर 61 रन ठोके। इसी बीच वो सैम अयूब (Saim Ayub) की एक घटिया सेलिब्रेशन देखकर बौखला गए और फिर उन्होंने एक Atom Bomb की तरह धमाका करके उनकी सुताई की।
सैम अयूब का घटिया सेलिब्रेशन: ये घटना भारतीय टीम की पारी के तीसरे ओवर में घटी। पाकिस्तान के लिए सैम अयूब गेंदबाज़ी करने आए थे जिन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को आउट किया। इसके बाद ही उन्होंने घटिया हरकत की और वो 'बेबी सेलिब्रेशन' करके वैभव सूर्यवंशी का मज़ाक उड़ाने लगे। ये देखकर ही अभिषेक शर्मा काफी नाराज हुए।
अभिषेक का बल्ला बना बम: अभिषेक बेहद गुस्से में थे और उन्होंने सैम अयूब की अकड़ तोड़ने का मन बना लिया था। ऐसे में होना क्या था उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी को आईना दिखाया और उसकी आखिरी तीन गेंदों पर एक के बाद एक छक्के चौके लगाए। अभिषेक ने पहले लॉन्ग ऑन पर छक्का मारा और फिर मिड ऑन पर चौका और इसके बाद सामने की तरह चौका लगा दिया।