आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का छठा मुकाबला बीते रविवार, 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां टीम इंडिया (India Women Cricket Team) की सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने पाकिस्तान (IND-W vs PAK-W) के खिलाफ 44 गेंदों पर 68 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच स्मृति को किस्मत का भी पूरा साथ मिला और एक बार तो पाकिस्तान की अनुभवी खिलाड़ी आलिया रियाज (Aliya Riaz) ने उनका बेहद ही आसान कैच टपका दिया।
ये पूरी घटना भारतीय टीम की इनिंग के 8वें ओवर में घटी। पाकिस्तान के लिए ये ओवर बाएं हाथ की तेज गेंदबाज़ तस्मिया रुबाब करने आईं थी जिनकी पांचवीं गेंद पर हवाई शॉट खेलने की कोशिश में स्मृति ने बॉल को मिस टाइम कर दिया। इतना ही था कि वो बॉल मिड ऑफ की तरफ उठ गई जहां आलिया रियाज के पास कैच लपककर स्मृति को पवेलियन लौटने का सुनहरा मौका था।
जब वो बॉल हवा में थी तब एक समय सभी को लगा था कि अब स्मृति की इनिंग खत्म हो गई है, लेकिन तभी आलिया ने सभी पाकिस्तानी फैंस को निराश कर दिया और लगभग हाथों में आया कैच टपका दिया। स्टार स्पोर्ट्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।