Ambati Rayudu Picks MI And CSK All Time XI: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने आईपीएल की दो सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाड़ियों को मिलाकर ऑल टाइम इलेवन का चुनाव किया है। इस टीम में अंबाती रायडू ने उन खिलाड़ियों को चुना है जो कि आईपीएल में MI या CSK के लिए खेले। गौरतलब है कि यहां उन्होंने खुद को भी जगह दी है।
दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स ने आईपीएल के 18वें सीजन से पहले अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है जिसमें अंबाती रायडू MI और CSK की ऑल टाइम इलेवन चुनते नज़र आए। यहां उन्होंने टीम में भारत के 9 खिलाड़ी और विदेश के सिर्फ 3 खिलाड़ियों को जगह दी। उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर भी चुना है।
अंबाती ने अपनी टीम के ओपनर के तौर पर सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा का चुनाव किया है जिसके बाद नंबर-3 के लिए उन्होंने मिस्टर आईपीएल यानी सुरेश रैना का चुनाव किया। इसके बाद नंबर-4, 5, और 6 के लिए अंबाती की पसंद सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, और महेंद्र सिंह धोनी रहे।
?
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 17, 2025
With @RayuduAmbati's MI x CSK playing XI, it looks like no one stands a chance against them
What are your thoughts on Rayudu's Playing XI? #IPLonJioStar SEASON OPENER #KKRvRCB | SAT, 22nd March, 6:30 PM | LIVE on JioHotstar… pic.twitter.com/C0kJQu7bVj