Andre Russell 108m Six, MPL 2023: 35 वर्षीय कैरेबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसल क्रिकेट जगत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ों में से एक माने जाते हैं। रसल अपनी पावर हिटिंग के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। यह दाएं हाथ का बल्लेबाज़ अपने दिन दुनिया के किसी भी गेंदबाज़ का बुरा हाल कर सकता है। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, मेजर लीग क्रिकेट 2023 का आठवां मुकाबला सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के बीच बुधवार (19 जुलाई) को ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेला गया था जिसके दौरान रसल ने एक मॉन्स्टर छक्का जड़कर सुर्खियां बटोरी हैं।
दरअसल, आंद्रे रसल का यह छक्का लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की इनिंग के 19वें ओवर में देखने को मिला। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए पाकिस्तानी गन गेंदबाज़ हारिस रऊफ गेंदबाज़ी कर रहे थे। यहां ओवर की पहली गेंद पर रसल ने एक बेहद ही लंबा छक्का जड़ा। हारिस ने रसल को शॉट और स्लो गेंद डिलीवर किया था जिस पर रसल बरसे। रसल ने अपना बल्ला घुमाया और गेंद को 108 मीटर की दूरी पर मैदान के बाहर पहुंचा दिया।
Russell hit 108 meter six against Haris Rauf!!!
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 19, 2023
Longest in MLC. pic.twitter.com/2xiNu6MuV7
रसल का यह शॉट देख मैदान पर मौजूद सभी दर्शक और फैंस हैरान रह गए। मैच में कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर भी खुद को रसल की पावर हिटिंग की तारीफ करने से रोक नहीं पाए और उनकी तारीफ करते कैमरे में कैद हुए। बता दें कि इस मैच में कैरेबियाई खिलाड़ी ने 26 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के लगाकर कुल 42 रन ठोके, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।