Aniket Verma 100M Six Video: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के 24 साल के बल्लेबाज़ अनिकेल वर्मा (Aniket Verma) ने बीते शनिवार, 28 मार्च को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के खिलाफ महज़ 18 गेंदों पर 43 रनों की विस्फोटक पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपनी भुजाओं की ताकत दिखाई और रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) को एक 100 मीटर का मॉन्स्टर छक्का जड़ा।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना SRH की इनिंग के 19वें ओवर में देखने को मिली। यहां रोमारियो शेफर्ड अपने कोटे का आखिरी ओवर करने आए थे जिसकी दूसरी ही गेंद पर अनिकेत वर्मा ने लॉन्ग-ऑन की तरफ हवाई शॉट खेला और 100 मीटर लंबा छक्का ठोक डाला। खास बात ये है कि वो यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने अगली दो गेंदों पर एक चौका और फिर एक छक्का मारा। आप नीचे लिंक पर क्लिक करके ये वीडियो देख सकते हो। अनिकेत वर्मा 100 मीटर सिक्स वीडियो
गौरतलब है कि 24 साल के अनिकेत वर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के लिए सिर्फ 30 के बेस प्राइस पर रिटेन करके अपनी स्क्वाड में जोड़े रखा है। उन्हें पिछले सीजन अपना डेब्यू करने का मौका मिला था जहां उन्होंने टूर्नामेंट के 14 मैचों में 166.20 की स्ट्राइक रेट से 236 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 74 रनों की धमाकेदार पारी भी खेली थी।