Arshdeep Singh 10 Balls Over Video: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने शनिवार, 11 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 17वें मुकाबले में बेहद ही खराब गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के 4 ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के सामने एक ओवर में 10 बॉल भी डाले और पूरे 24 रन लुटाए।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना सनराइजर्स हैदराबाद की इनिंग के तीसरे ओवर में घटी। यहां अर्शदीप सिंह अपने कोटे का दूसरा ओवर डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद से अभिषेक शर्मा ने उन्हें टारगेट किया। आलम ये रहा कि अभिषेक ने अर्शदीप को पहली दो गेंदों पर दो करारे चौके ठोक दिए जिसके बाद तो वो अपनी लाइन लेंथ ही भूल गए।
इसके बाद अर्शदीप ने अपनी दो लीगल बॉल डालने के लिए पूरे पांच बॉल फेंकी जिसमें से चार वॉइड बॉल थी और एक पर उन्हें अभिषेक ने छक्का मारा। इतना ही नहीं, इसके बाद अभिषेक ने पंजाब के गेंदबाज़ को आखिरी दो गेंदों पर एक और छक्का जड़ा जिसके साथ ही अर्शदीप के ओवर से सनराइजर्स को पूरे 24 रन मिल गए। Auction) <a href="https://twitter.com/IPL2025Auction/status/2042916465314271261?ref_src=twsrc%5Etfw">April 11, 2026</a></blockquote> <script defer src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>">लिंक पर क्लिक करके देखें वीडियो।