Ashutosh Sharma Five Wicket Haul Video: इंग्लैंड में वन-डे कप (One-Day Cup 2026) खेला जा रहा है जहां बीते शुक्रवार, 31 जुलाई को टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में हैम्पशायर (Hampshire) ने 318 रनों का लक्ष्य हासिल करके एसेक्स (Essex) को 3 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच भारतीय ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) ने अपनी गेंदबाज़ी से जमकर धमाल मचाया और विकेटों का पंजा खोला।
आशुतोष का 5 Wicket Haul: इस मुकाबले में आशुतोष शर्मा ने हैम्पशायर के लिए पूरे 10 ओवर गेंदबाज़ी की और महज़ 51 रन देकर 5 विकेट हॉल हासिल किया। उन्होंने एसेक्स के कैप्टन टॉम वेस्टली (27 गेंदों पर 24 रन), चार्ल्स विलियम (03 गेंदों पर 00 रन), साइमन फर्नांडीस (11 गेंदों पर 08 रन), मैकेंज़ी जोन्स (08 गेंदों पर 06 रन) और चार्ली बेनेट (01 गेंद पर 00 रन) को आउट करके ये कारनामा किया।
टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट: शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी आशुतोष शर्मा इंग्लैंड के वन-डे कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 4 मैचों में 15.33 की औसत से गेंदबाज़ी करके 13 विकेट निकाले हैं।