Avesh Khan Viral Video: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कैप्टेंसी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम ने बीते रविवार, 05 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 10वें मुकाबले में 19.5 ओवर में 160 रनों का लक्ष्य हासिल करके सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 5 विकेट से धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी बीच LSG के गेंदबाज़ आवेश खान (Avesh Khan) ने एक ऐसी गलती की जिसके कारण कैप्टन ऋषभ पंत की मेहनत पर पूरी तरह पानी फिर सकता था और टीम जीत चंद सेकंड में हार में बदल सकती थी।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये पूरी घटना लखनऊ सुपर जायंट्स की इनिंग के 20 ओवर में की पांचवीं गेंद पर घटी। यहां उन्हें जीत हासिल करने के लिए 2 गेंदों पर 1 रन की दरकार थी, जिसे ध्यान में रखकर ऋषभ पंत ने जयदेव उनादकट की गेंद पर मिड ऑफ की तरफ चौका मारा।
ध्यान दें कि यहां गेंद बाउंड्री के बाहर जाती, इससे पहले ही लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज़ आवेश खान ने सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया और गेंद को अपने बैट से मारकर वापस मैदान के अंदर भेज दिया। जब ये पूरी घटना घटी तब ना ही अंपायर ने और ना ही सनराइजर्स के खिलाड़ियों ने आवेश की हरकत पर ध्यान दिया।