इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का सातवां मुकाबला बीते शुक्रवार, 03 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था जहां चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के 18 साल के युवा बल्लेबाज़ आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने महज़ 43 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्के ठोककर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के सामने 73 रनों की विस्फोटक पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच एक ऐसी घटना भी घटी जब अंपायर की गलती के कारण आयुष बीच मैदान पर बुरी तरह फंस गए और विपक्षी टीम के सीनियर बॉलर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) उनसे मज़े लेते कैमरे में कैद हुए।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना चेन्नई सुपर किंग्स की इनिंग के तीसरे ओवर में घटी। 18 साल के आयुष टीम के सलामी बल्लेबाज़ संजू सैमसन के आउट होने के बाद मैदान पर बैटिंग करने आए थे जो कि जैसे ही क्रीज तक पहुंचे, अंपायर ने उन्हें उनका बैट चेक करने के लिए रोक लिया। यहां आयुष ने बेहद ही आत्मविश्वास से अंपायर को अपना बैट दिखाया जो कि अंपायर के ब्लंडर के कारण बैट गेज से निकला ही नहीं।
ऐसे में आयुष हैरान हो गए और उन्होंने तुरंत ही अपनी टीम के डगआउट में साथी खिलाड़ियों को इशारा करके दूसरा बैट लेकर आने को कहा। यहां युजवेंद्र चहल ये पूरी घटना देख रहे थे जो कि आयुष के मज़े लेने के लिए उनके पास पहुंच गए। गौर करें कि उन्होंने आयुष का बैट खुद चेक किया और इशारों में आयुष से कहा कि तुम ऐसा बैट कैसे इस्तेमाल कर सकते हो। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।