Azmatullah Omarzai One Handed Catch Video: अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई (Azmatullah Omarzai) ने बीते शुक्रवार, 23 अक्टूबर को UAE ODI Tri-Series 2026 के फाइनल में शानदार गेंदबाज़ी की और जिम्बाब्वे के सामने 5 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 1 विकेट चटकाया। उन्होंने खुद की ही गेंद पर ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) का एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। उनके कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये नज़ारा जिम्बाब्वे की पारी के छठे ओवर में देखने को मिला। अफगानिस्तान के लिए अज़मतुल्लाह ओरमज़ाई गेंदबाज़ी करने आए थे, जो कि लगातार अपना तीसरा ओवर डाल रहे थे। वो बेहद लय में थे और उन्होंने अपने पहले दो ओवर में सिर्फ दो रन खर्चे थे। अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई ने विपक्षी बल्लेबाज़ों पर काफी दबाव बना दिया था, जिसका फायदा उन्हें अपने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मिला।
यहां अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई ने काफी चतुराई दिखाई और बॉल की स्पीड कम करके फुल लेंथ पर डिलीवर की। उन्होंने ऑफ स्टंप पर बॉल फेंका था जिस पर शॉट खेलते हुए ब्रायन बेनेट ने बड़ी गलती कर दी। वो बॉल को टाइम नहीं कर पाए और उन्होंने गेंदबाज़ की तरफ ही शॉट खेल दिया। इसके बाद अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई ने अपना कमाल दिखाया। उन्होंने अपने फॉलो थ्रू में ही एक हाथ से शानदार कैच लिया।