भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन एक मज़ेदार घटना देखने को मिली। दरअसल, भारतीय इनिंग के दौरान इंग्लिश विकेटकीपर बेन फोक्स (Ben Foakes) गेंद को पकड़ने के चक्कर में अचानक ही विकेटों पर गिर गए जिसके बाद मैदान पर मौजूद सभी लोग फोक्स पर हंसने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, यहां ओली पोप ने बाउंड्री से बेन फोक्स की तरफ एक थ्रो फेंका था। इसी को पकड़ने के चक्कर में इंग्लिश विकेटकीपर स्टंप से टकराया और फिर औंधे मुंह जमीन पर जा गिरा। इंग्लिश टीम के लिए राहत की बात ये रही कि इस घटना के दौरान फोक्स को कोई चोट नहीं लगी और वो तुरंत खड़े होकर फिर विकेटकीपिंग के लिए तैयार हो गए। इसी बीच उनके साथी खिलाड़ी उन पर हंसते नजर आए।
A direct hit by Ben Foakes, all the 3 stumps uprooted. pic.twitter.com/HuAl5YF37R
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 25, 2024
सस्ते में आउट हुए बेन फोक्स