Brian Bennett Catch: जिम्बाब्वे के 22 साल के ऑलराउंडर ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) एक बेहद ही काबिल खिलाड़ी हैं। वो अपनी टीम के लिए सिर्फ बैटिंग या बॉलिंग से ही नहीं, बल्कि अपनी फील्डिंग से भी जमकर योगदान करते हैं। खास बात ये है कि एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला।
दरअसल, इस बार ब्रायन बेनेट ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में ओमान के खिलाड़ी नदीम अहमद का एक सुपरमैन कैच पकड़कर अपनी काबिलियत साबित की है। जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि ब्रायन बेनेट का ये कैच ओमान की पारी के आखिरी ओवर में देखने को मिला। जिम्बाब्वे के लिए यहां ब्रैड इवांस गेंदबाज़ी करने आए थे जिनकी पांचवीं गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज़ नदीम खान ने डीप मिड विकेट की तरफ हवाई शॉट खेला।
बता दें कि यहां नदीम गेंद को अपने बैट से मिडिल नहीं कर पाए थे जिस वज़ह से वो बाउंड्री पार नहीं कर सकी। इसी बीच ब्रायन बेनेट ने तेजी से गेंद की तरफ दौड़ लगाई और डाइव करके बेहद ही करिश्माई कैच पकड़ लिया। 22 साल के बेनेट का ये कैच देखकर भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान भी हैरान रह गए थे और उन्होंने कॉमेंट्री करते हुए बेनेट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'ये कैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक का बेस्ट कैच है।'