Brydon Carse Clean Bowled Finn Alenn Video: द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) का 17वां मुकाबला बीते रविवार, 02 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला गया था जहां सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds) के तेज गेंदबाज़ ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) ने ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) के खिलाफ बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और अपने कोटे की 20 गेंदों पर सिर्फ 20 रन देकर ट्रेंट रॉकेट्स के 2 विकेट चटकाए। इसी बीच उन्होंने एक सनसनाती गेंद डालकर फिन एलन (Finn Allen) को बोल्ड किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये घटना ट्रेंट रॉकेट्स की पारी के 8वीं बॉल पर घटी। यहां ब्रायडन कार्स ने ऑफ स्टंप को टारगेट करके एक तेज तर्रार बॉल फेंका था जिस पर फिन एलन स्ट्रेट ड्राइव खेलने की कोशिश में गलती कर बैठे।
ब्रायडन कार्स का ये बॉल पिच से टकराने के बाद तेजी से बल्लेबाज़ की तरफ गया जिसने फिन एलन को चौंका दिया। ऐसे में होना क्या था, वो अपने बैट को बॉल से कनेक्ट ही नहीं कर पाए और आखिर में बोल्ड हुए।