Cameron Green Unlucky Dismissal Video: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) ने एडिलेड वनडे (AUS vs ENG 2nd ODI) में इंग्लैंड के खिलाफ 82 गेंदें खेली और समझदारी से बल्लेबाज़ी करके 64 रन बनाए। वो बिल्कुल भी रिस्की शॉट नहीं खेल रहे थे, लेकिन आखिरी में उन्हें किस्मत ने धोखा मिला और वो बेहद ही अनलकी तरीके से अपना विकेट खो बैठे।
ग्रीन को किस्मत से मिला धोखा: ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 36वें ओवर में घटी। इंग्लैंड के लिए स्पिनर लियाम डॉसन गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने पहला ही गेंद स्टंप को टारगेट करके डिलीवर किया जिसे ग्रीन डिफेंड नहीं कर पाए। ये बॉल ग्रीन के बैट के ऐज से टकराकर विकेट के पीछे गया।
यहां पर ही बैटर को किस्मत से धोखा मिला। दरअसल, वो गेंद ग्रीन के बैट के ऐज से टकराने के बाद इंग्लिश विकेटकीपर जॉर्डन कॉक्स के पैड से भी टकराया। इसके बाद वो घूमते हुए स्टंप्स की तरह गया और उनसे स्टंप्स के ऊपर रखे बेल्स गिरा दिए। कमाल की बात ये है कि जब ये घटना घटी तब ग्रीन का पैड क्रीज से बाहर था। तो ऐसे कैमरून ग्रीन बदकिस्मती से स्टंप आउट हुए। आप नीचे इसका पूरा वीडियो देख सकते हो।