Chris Jordan Bowled Finn Allen Video: द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) का 29वां मुकाबला बीते सोमवार, 10 अगस्त को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला गया था जहां सदर्न ब्रेव (Southern Brave) ने 97 गेंदों पर 159 रनों का लक्ष्य हासिल करके ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) को 6 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच सदर्न ब्रेव के कप्तान क्रिस जॉर्डन (Chris Jordan) ने एक बुलेट यॉर्कर डालकर फिन एलन (Finn Allen) का विकेट झटका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना ट्रेंट रॉकेट्स की पारी की 37वीं गेंद पर घटी। यहां क्रिस जॉर्डन ने फिन एलन को सरप्राइज करने के लिए 138kph की रफ्तार से फायरी यॉर्कर डाला था जिसके लिए वो (फिन एलन) बिल्कुल भी तैयार नहीं थे।
ऐसे में होना क्या था, क्रिस जॉर्डन के हाथ से निकली गेंद किसी गोली की रफ्तार से स्टंप्स से टकराई और फिन एलन के पूरी तरह से होश ही उड़ गए। बोल्ड होने के बाद उनका रिएक्शन देखने लायक था। उनका मुंह खुला का खुल रह गया और वो अपने घुटने पर बैठ गए थे। The Hundred ने इस घटना का पूरा वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।