Daryl Mitchell Catch Video: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का 24वां मुकाबला बीते शनिवार, 14 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका (NZ vs SA) को हरा तो नहीं पाई, लेकिन इस मुकाबले में कीवी टीम के दिग्गज खिलाड़ी डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) ने बाउंड्री पर रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) का एक बेहद ही कमाल का कैच पकड़कर फैंस का दिन बना दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
डेरिल मिचेल का ये कैच साउथ अफ्रीका की इनिंग के 8वें ओवर में देखने को मिला। न्यूजीलैंड के ओवर हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स नीशम करने आए थे जिनकी चौथी गेंद पर रयान रिकेल्टन ने लॉन्ग ऑन की तरफ हवाई शॉट खेला।
यहां रिकेल्टन के बैट से जैसे ही गेंद टकराया, एक समय सभी को लगा कि उन्हें पूरे छह रन मिलेंगे, लेकिन तभी लॉन्ग ऑन की पॉजिशन पर तैनात कीवी खिलाड़ी डेरिल मिचेल ने करिश्मा कर दिया। उन्होंने आखिर तक गेंद पर नजरें बनाई रखी और बाउंड्री पर गेंद को पकड़ लिया। खास बात ये है कि यहां मिचेल ने अपना संतुलन बनाने के लिए गेंद को पकड़ते ही बाउंड्री के अंदर फेंका और फिर खुद बाहर जाकर अंदर आए और कैच पूरा किया। इस तरह मिचेल ने छह रन को कैच में तब्दील किया और रयान रिकेल्टन का दिल टूट गया।