AFG vs ENG: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में बीती शाम (15 अक्टूबर) एक बड़ा उल्टफेर देखने को मिला। दरअसल, यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इंग्लैंड और अफगानिस्तान (ENG vs AFG) के बीच खेला गया था जिसमें अफगानिस्तान ने सभी को हैरान करते हुए मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को 69 रनों से धूल चटा दी। इसी बीच अफगानी गेंदबाज़ नवीन उल हक (Naveen ul Haq) ने अपनी टीम के लिए सबसे बड़ा विकेट चटकाया। जी हां, उन्होंने इंग्लिश कैप्टन जोस बटलर (Jos Buttler) को 9 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड मारकर आउट किया।
इसी बीच नवीन उल हक को दिल्ली का क्राउड खूब सपोर्ट करता दिखा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि जब नवीन ने बटलर को बोल्ड मारा तब पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा और अफगानी गेंदबाज को सपोर्ट करता नजर आया। आपको बता दें कि कुछ समय तक ऐसा बिल्कुल नहीं था।
Delhi is cheering for Naveen. Yes, read that again! pic.twitter.com/e8wyN4zxz7
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) October 15, 2023
दरअसल, आईपीएल के दौरान नवीन और विराट के बीच मतभेद हुआ था जिसके कारण विराट फैंस खासतौर पर दिल्ली की जनता नवीन से खफा थी। यही वजह रही जब-जब नवीन वर्ल्ड कप के दौरान मैदान पर उतरे तब-तब फैंस ने विराट-विराट के नारे लगाकर नवीन को परेशान किया। लेकिन इसी बीच भारत-अफगानिस्तान मैच में कोहली ने फैंस को नवीन के साथ ऐसा व्यवहार करने से रोका। इन दोनों खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया, गले भी मिले और पुराने मतभेद खत्म हो गए।
5-Time World Cup Australia Slips To the bottom of the table! #WorldCup2023 #CWC2023 pic.twitter.com/WEu6gbuYrK
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) October 15, 2023