Devdutt Padikkal Dropped Henry Nicholls Catch Video: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज़ हेनरी निकोल्स (Henry Nicholls) ने गुरुवार, 19 दिसंबर को वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन शानदार शतक लगाया और 221 गेंदों पर नाबाद 113 की धमाकेदार पारी खेली। इसी बीच हेनरी निकोल्स को किस्मत से भी पूरा साथ मिला और देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने उनका बेहद आसान कैच टपका दिया।
ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 74नें ओवर में घटी। हेनरी निकोल्स शतक पूरा कर चुके थे और 102 रनों पर बैटिंग कर रहे थे। ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें एक तेज रफ्तार शॉर्ट बॉल से टेस्ट किया। प्रसिद्ध ने ये बॉल 135 kph की रफ्तार से फेंकी थी जिस पर निकोल्स ने एक मिस टाइम पुल शॉट खेला।
वो गेंद निकोल्स के बैट के ऊपरी हिस्से से टकराई और हवा में चली गई। इस मौके पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर देवदत्त पडिक्कल कैच लेने के दौड़े और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी गेंद की तरफ दौड़ लगा दी। एक कैच पकड़ने के लिए दो खिलाड़ी थे। इसी कारण गलती हुई। पडिक्कल ने ऋषभ को आता देख खुद को रोक लिया। दूसरी तरफ पंत भी ठिठक गए। पडिक्कल ने आखिरी समय में कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनकी उंगलियों से छिटक गई।