IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के युवा बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) ने बीते मंगलवार, 14 अप्रैल को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अपनी टीम के लिए 19 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्का ठोककर 27 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्हें किस्मत का ऐसा साथ मिला कि विपक्षी खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने एक तरफ उनका कैच छोड़ा और दूसरी तरफ उन्हें छह रन भी गिफ्ट कर दिए।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना केकेआर की इनिंग के 10वें ओवर में घटी। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ अकील हुसैन करने आए थे जिनकी तीसरी गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने छक्का मारने की कोशिश में लॉन्ग ऑन की तरफ हवाई शॉट खेला।
बता दें कि ये बॉल अंगकृष के बैट से मिडिल नहीं हुआ था जिस वज़ह से उसे हवा में देखकर 22 साल के डेवाल्ड ब्रेविस ने कैच पकड़ने के लिए तेजी से दौड़ लगा दी। कमाल की बात ये है कि वो गेंद के बेहद करीब पहुंच गए थे और कैच पूरा करने ही वाले थे कि इसी बीच गेंद उनके हाथ से टकराया और उछलकर सीधा बाउंड्री के बाहर जाकर गिरा।