Dewald Brevis Video: जिम्बाब्वे टी20 ट्राई सीरीज (Zimbabwe T20I Tri-Series 2025) का पहला मुकाबला बीते सोमवार, 14 जुलाई को जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका (ZIM vs SA) के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था जहां साउथ अफ्रीका के यंग स्टार बैटर डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने महज़ 17 बॉल पर 41 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए तबाही मचा दी। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने रयान बर्ल (Ryan Burl) को एक ओवर की पांच बॉल खेलते हुए 24 रन ठोके, वहीं सिकंदर रजा (Sikandar Raza) को भी एक महामॉन्स्टर छक्का मारा।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना साउथ अफ्रीका की इनिंग के 10वें ओवर से शुरू हुई। जिम्बाब्वे के लिए ये ओवर सिकंदर रजा कर रहे थे जिनकी आखिरी गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस ने अपने शॉट के लिए जगह बनाई और गेंद को बैट से मिडिल करके उसे स्टेडियम की छत पर ही पहुंचा दिया।
खास बात ये कि ब्रेविस यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने अगले ही ओवर में रयान बर्ल को अपने टारगेट पर लिया। यहां उन्हें दूसरी गेंद पर स्ट्राइक मिली थी जिसके बाद उन्होंने 3 छक्के, एक चौका और एक गेंद पर दो रन चुराते हुए पूरे 24 रन ठोके। आप इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो।
A very huge six by Dewald Brevis pic.twitter.com/MBjFi4j2WD
— Brevis FC (@BraveStorm17) July 14, 2025
Clean as a whistle
— FanCode (@FanCode) July 14, 2025
Dewald Brevis struck some lusty blows in a 17-ball 41 that ensured South Africa got over the line with ease#ZIMvSA #T20ITriSeries pic.twitter.com/vI22Uwo2oE