Dhruv Jurel Catch Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम (Rajasthan Royals) ने बीते बुधवार, लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) को 40 रनों से हराकर मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच RR के युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने एक बेहद ही बवाल कैच पकड़ा जिसे देखकर फैंस को महान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की याद आ गई है।
दरअसल, ध्रुव जुरेल का ये कैच लखनऊ सुपर जायंट्स की इनिंग के 18वें ओवर में देखने को मिला। राजस्थान रॉयल्स के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर करने आए थे जिनकी तीसरी गेंद पर मयंक यादव कुछ खास नहीं कर पाए और अपने बैट का ऐज लगा बैठे। इसके बाद होना क्या था, वो बॉल सीधा विकेट के पीछे गई जहां 25 साल के ध्रुव ने अपनी दाईं और कूद लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा। एमएस धोनी भी अक्सर ही विकेट के पीछे ऐसे हैरतअंगेज कैच पकड़ते हैं।
IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि इस मुकाबले में ध्रुव ने सिर्फ एक नहीं, बल्कि तीन गज़ब के कैच पकड़े। उन्होंने जोफ्रा की ही गेंद पर एडेन मार्कराम और नंद्रे बर्गर की गेंद पर ऋषभ पंत का कैच भी लपका था।